फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youths beaten by poles on airport road in Mohali

फिल्मी स्टाइल में कार सवारों को रोककर डंडो से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 14 May 2019 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 May 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youths beaten by poles on airport road in Mohali
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर

मोहाली में सोमवार दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एयरपोर्ट रोड पर कार सवार युवकों को घेरकर डंडों से पीटा जा रहा है। खरड़ सब-डिवीजन की पुलिस तुरंत हरकत में आई और वीडियो के आधार पर पहचान कर हरपाल सिंह व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बलौंगी में इरादा कत्ल, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अक्षय शर्मा निवासी बलौंगी ने शिकायत भी दी है, जबकि मारपीट करने वाले गुट के लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने मटौर थाने में शिकायत दी हुई है। पुलिस जांच कर रही है। यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है। लड़ाई की शुरुआत सेक्टर-70 की पार्किंग से हुई। पता चला है प्रितपाल नाम का युवक सेक्टर-70 की पार्किंग में गया था, जहां गाड़ी की पार्किंग को लेकर उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान प्रितपाल को कुछ युवकों ने मिलकर मार्केट में पीट दिया था। इससे प्रितपाल को काफी शर्म सहनी पड़ी थी, क्योंकि जिस ब्लॉक में उसे पीटा गया, वह उसी ब्लॉक की एक कंपनी में काम कर चुका है। साथ ही वीडियो भी वायरल हो गया था। इसके बाद प्रितपाल फेज-6 में भर्ती था। प्रितपाल का कहना था कि उसने इस संबंध में शिकायत मटौर थाने में दी थी और सारी बात अपने भाई हरपाल को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Youths beaten by poles on airport road in Mohali
पिटाई करता युवक

उनके पास घटना के समय की कई वीडियो भी आ गईं थीं, जिसमें पीटने वाले व उनकी कार का पता उन्हें लग गया था। पता चला है कि जैसे ही प्रितपाल को पीटने वाले वाले एयरपोर्ट रोड पर आए हैं तो प्रितपाल के बड़े भाई हरपाल ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान उनकी कार रुकवा कर जमकर पिटाई की। एयरपोर्ट रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा गया।

वीडियो में पहचान कर पीटा युवकों को
जब हरपाल व उसके अन्य साथियों ने कार को घेरा तो उन्होंने उन युवकों को शिकार बनाया, जो प्रितपाल को वीडियो में मारते हुए दिख रहे थे। इस दौरान जब एक युवक को पीटना शुरू किया तो युवक ने कहा कि वीडियो देख लो, उसने किसी को नहीं पीटा है। इसके बाद हरपाल व उसके साथियों ने उसे जाने दिया और वीडियो में जो उसके भाई को पीटते दिख रहे थे, उनकी जमकर धुनाई की।

फिल्मी स्टाइल में घेरा युवकों को, फिर तोड़ी कार
अस्पताल में भर्ती अक्षय व अन्य ने बताया कि हरपाल व अन्य आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में बाइक और दो कारों से उनका पीछा किया। एयरपोर्ट रोड पर आरोपियों ने स्विफ्ट कार के आगे अपनी इनोवा लगा दी। साथ ही बैक साइड में फिएट कार लगा दी। इस दौरान पीड़ितों ने अपनी कार को लॉक कर लिया। 

इसके बाद उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए। साथ ही पिस्टल तान दी। इसके बाद पीड़ितों को कार से एक-एक करके निकाला और धुनाई की। इस दौरान हरपाल ने युवकों को पूछा कि आपने मेरे भाई को पीटा है, इस पर उनका जवाब नहीं था, जिसके बाद उन्होंने वीडियो देखकर पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed