{"_id":"63b81df2d99b5b1f992d21ef","slug":"youth-vandalized-houses-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कच्चा कोट मोहल्ले में युवकों ने मचाया हुड़दंग, तेजधार हथियारों से की घरों में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: कच्चा कोट मोहल्ले में युवकों ने मचाया हुड़दंग, तेजधार हथियारों से की घरों में तोड़फोड़
Fri, 06 Jan 2023 06:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:47 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि मुहल्ले के लोगों ने कुछ युवकों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। उन युवकों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के बस्ती बावा खेल के अंतर्गत मोहल्ला कच्चा कोट में युवकों ने गुंडागर्दी करके दो घरों में जमकर तोड़फोड़ की। इन युवकों ने तेजधार हथियारों से इन दोनों घरों की खिड़कियां, दरवाजे व शीशे तक तोड़ डाले। गुरुवार देर रात हुए इस हमले में युवकों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों पर भी जमकर अपना गुस्सा निकाला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
हालांकि जिन घरों में यह तोड़फोड़ की गई, उन घरों के मालिकों का कहना है कि उनकी न तो किसी के साथ कोई रंजिश है और न ही किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ। आखिर मोहल्ले के रहने वाले सोनू व मट्ठी ने अपने साथियों के साथ उनके घरों पर हमला क्यों किया? हमले के बाद अपने घरों से बाहर निकले मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मुहल्ले के लोगों ने कुछ युवकों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। उन युवकों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। दूसरी तरफ जिस घर में तोड़फोड़ हुई, उस घर के रहने वाले दीपक का कहना है कि वह देर रात जब काम से लौटे तो देखा कि उनके घर पर हुई तोड़फोड़ से घर के लोग सहमे थे। उन्होंने कहा कि हमलावर घर के शीशे व दरवाजे तेजधार हथियारों से तोड़कर चले गए। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक व घर के अंदर खड़ी साइकिल भी तोड़ दी।
विज्ञापन