फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth shot himself In Charkhi Dadri Of Haryana

युवक ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में मारी गोली, हुई आर-पार, सुसाइड नोट में ये लिखा

Mon, 30 Sep 2019 04:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Youth shot himself In Charkhi Dadri Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

दादरी शहर की एमसी कॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार देर शाम अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

विज्ञापन


मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार दोपहर बाद सिटी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के दादा के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार एमसी कॉलोनी निवासी विक्की सिवाच (23) बीए की पढ़ाई के साथ दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। करीब चार दिन पहले ही वह अपने घर दादरी आया था। विक्की का परिवार मूल रूप से झज्जर जिले के गांव पहाड़ीपुर का रहने वाला है और उसके पिता भूप सिंह बीएसएफ जवान है।
विज्ञापन


भूप सिंह की मौजूदा पोस्टिंग उड़ीसा में है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के दादा अनूप सिंह ने बताया कि रविवार शाम वो और विक्की ही घर पर थे। शाम को विक्की बाजार से घर लौटा था और इसके बाद कुछ देर उनसे बातचीत कर अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद ही उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वो विक्की के कमरे में पहुंचे तो वह लहुलूहान हालत में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम जांच के लिए मृतक के घर पहुंची और वहां मिले सुसाइड नोट और पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी है वो उसके पिता की है। उन्होंने बताया कि युवक ने दाई कनपटी पर गोली मारी तो आर-पार निकल गई। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

एमसी कॉलोनी निवासी विक्की ने रविवार देर शाम घर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने मृतक के दादा अनूप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -निरंजन कुमार, सिटी थाना प्रभारी, चरखी दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed