फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth shot dead in Amritsar of Punjab

Amritsar News: पैसों के लेनदेन में युवक की गोली मारकर हत्या, दो बेटों के साथ बाप गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने वारदात में लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। यह पिस्तौल मयंक भट्टी के नाम पर है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली गई गई है। कानूनी राय लेकर पिस्तौल के लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। 

विज्ञापन
Youth shot dead in Amritsar of Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना यहां की हकीमां गेट थाना क्षेत्र के अमन एवेन्यू कॉलोनी की है। वारदात को मंगलवार की रात 12 बजे अंजाम दिया गया है। मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है। शक्ति नगर निवासी किरण ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले मोहिंदर भट्टी नामक व्यक्ति से 1.5 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उन्होंने ब्याज समेत पांच लाख रुपये आरोपी को लौटा चुकी। बावजूद इसके आरोपी ने उनसे उनका मकान छीन लिया। इसे लेकर हकीमां गेट थाने में एक राजीनामा भी हुआ था। उन्होंने बताया कि जब भी उनका लड़का राहुल खेलने जाता था तो वह आरोपी मोहिंदर भट्टी उसे देकर भगा देता था। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात भी जब राहुल अमन एवेन्यू गया तो मोहिंदर भट्टी और उसके दोनों लड़के मयंक भट्टी व हैदर भट्टी ने राहुल के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मोहिंदर भट्टी और उसके लड़कों मयंक भट्टी और हैदर भट्टी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक भट्टी के नाम पर है पिस्तौल
इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने वारदात में लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। यह पिस्तौल मयंक भट्टी के नाम पर है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली गई गई है। कानूनी राय लेकर पिस्तौल के लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed