फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth murdered with sharp weapon in Nabha of Punjab

Patiala News: नाभा में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, पुराना हाईकोर्ट मैदान में मिला शव

Mon, 22 Aug 2022 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 08:03 PM IST
सार

थाना कोतवाली नाभा के प्रभारी हैरी बोपाराय ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth murdered with sharp weapon in Nabha of Punjab
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के नाभा में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। शव पुराना हाईकोर्ट मैदान से रविवार रात 12 बजे बरामद किया गया। मृतक की पहचान ओंकार सिंह उर्फ ईलू (31) निवासी डिफेंस कॉलोनी के तौर पर हुई है। युवक के गले पर किरचनुमा हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक के मामा राकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे ओंकार को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। दोस्त बुलेट पर आया था। इसके बाद ओंकार घर लौटा। देर रात 12 बजे सूचना मिली कि एक शव पुराना हाईकोर्ट मैदान में पड़ा है। वहां पहुंचने पर देखा तो शव ओंकार का था। गले पर तेजधार हथियार से वार का निशाना भी था। इसके अलावा सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


मामा ने बताया कि चार दिन पहले ओंकार का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि उक्त युवकों ने रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया हो। मृतक के भाई गोपाल सिंह का कहना है कि उनका भाई पहले नशा करता था। अब कुछ समय से नशा छोड़ दिया था और दवा भी लेता था। थाना कोतवाली नाभा के प्रभारी हैरी बोपाराय ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed