{"_id":"62249cc87a4fdc1b6f4cc809","slug":"youth-murdered-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में हत्या: गंडासी से युवक को उतारा मौत के घाट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में हत्या: गंडासी से युवक को उतारा मौत के घाट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 06 Mar 2022 05:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Mar 2022 05:12 PM IST
सार
गुरदीप सिंह राहुल के साथ रंजिश रखता था। गुरदीप ने अपनी साथी दीपक कुमार के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देर रात को पठानकोट के अबरोल नगर में दो युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर गंडासी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक राहुल (28) निवासी अबरोल नगर का रहने वाला था। इसकी सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नंबर एक प्रभारी कुलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक राहुल के पिता कृष्ण चंद के बयान पर अबरोल नगर निवासी गुरदीप सिंह उर्फ काका और उसका दोस्त दीपक कुमार उर्फ टाटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि शनिवार रात को राहुल कार में सवार होकर घर लौट रहा था। गुरदीप और दीपक कुमार ने साजिश के तहत कार में आए राहुल को रोका। दीपक कुमार ने राहुल को बातों में उलझाकर उसके साथ बहस करने लगा।
विज्ञापन
गुरदीप कारों के पीछे छिपकर आया और पीछे से आकर राहुल पर गंडासी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि इन युवकों की राहुल के साथ पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते छह माह पहले मोहल्ले के लोगों ने इनका आपस में समझौता करवाया था। इसके बाद से गुरदीप सिंह राहुल के साथ रंजिश रखता था। गुरदीप ने अपनी साथी दीपक कुमार के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
18 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी नामजद
गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने 18 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सतनाम सिंह निवासी फेरोचेची ने बताया कि उसका भाई सुखविंदर सिंह इंग्लैंड में रहता है। उनके परिवार की देखभाल वह खुद करता है। उसका भतीजा तरुणप्रीत सिंह उर्फ तरण (18) की कुछ दिन पहले गांव चक्क यकूब के लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोपी विक्टर जोन ने उनका आपस में राजीनामा करवाने के बहाने तरुणप्रीत सिंह को गांव नूना से आगे कच्चे रास्ते पर ले गया।
जहां पहले सुखचैन सिंह और अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह व बलवान सिंह निवासी चक्क यकूब खड़े थे। जिन्होंने तरुणप्रीत सिंह की हत्या कर दी और सबूत मिटाने व उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए मिट्टी में दबाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के चाचा के बयान के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिन्हें काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उनहोंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।