फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth murder in Chandigarh third murder in last six days

चंडीगढ़ में शाम ढलते ही मर्डर: पार्क में युवक को चाकू से गोदा... बीते छह दिन में हत्या की तीसरी वारदात

Thu, 22 Jan 2026 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Jan 2026 10:22 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक और युवक की हत्या हुई है। सेक्टर-40 में युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन
Youth murder in Chandigarh third murder in last six days
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। बीते छह दिन में हत्या की तीसरी वारदात हुई है। शहर में वीरवार शाम को युवक का मर्डर हुआ है। घटना सेक्टर-40 की है। डीपीएस स्कूल के पास पार्क में युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पार्क में लगे बैंच के पास खून बिखरा पड़ा था। मृतक की पहचान विवेक कुमार के तौर पर हुई है। मृतक मोहाली के बड़माजरा का रहने वाला था। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी कौन थे और कितने थे अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


16 जनवरी को सेक्टर-38 में प्रयास भवन के सामने बीच सड़क युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से मौलिजागरा का रहने वाला था और उसकी महज सवा महीने पहले ही शादी हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें खुलासा हुआ कि हत्या से पहले आरोपियों ने बीजीपी कार्यलय के पास सेक्टर-37 के पेट्रोल पंप के पास भी चाकू से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
20 जनवरी को मलोया स्थित 4 मंजिला फ्लैट्स में स्थित एक पार्क में 19 साल के युवक मोहित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शहर में लूट और स्नैचिंग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। 20 जनवरी को ट्रिब्यून चौक के पास दिनदहाड़े चाकू की नोक पर रायपुर खुर्द निवासी विकास के गले से बजरंगबली जी की प्रतिमा का सोने का लॉकेट छीनकर भाग गए। वहीं 19 जनवरी को सेक्टर 44/45 डिवाइडिंग रोड पर स्नैचर एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed