फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth dies due to drug overdose in Halwara

Halwara News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद आरोपी काबू

Mon, 23 Jan 2023 10:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 10:47 PM IST
सार

थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता हरजिंदर सिंह के बयान पर जसकरण सिंह के खिलाफ धारा 304- ए में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटनास्थल पर जसकरण का मामा गुरदास भी मौजूद था लेकिन उसकी भूमिका और शमूलियत की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose in Halwara
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के हलवारा के गांव लोहगढ़ में रविवार रात एक 26 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। इसके बाद भड़के परिजनों और गांव वासियों ने मिलकर सोमवार सुबह थाना जोधां के आगे शव को बिस्तर पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण गुरप्रीत की मौत के जिम्मेदार नशा तस्करों को तुरंत गिरफ्तार करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


मृतक गुरप्रीत के पिता हरजिंदर सिंह, चाचा जगजीत सिंह सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों और गांववासियों ने बताया कि रविवार रात गांव के गुरदास सिंह के पोते की लोहड़ी का समागम था। समागम में डीजे की धुन पर सब नाच रहे थे, इसी दौरान गुरदास सिंह और उसका भांजा जसकरण सिंह गुरप्रीत को उन्हीं की टाटा एस गाड़ी ( छोटा हाथी ) में बैठा कर नशा कराने ले गया। गांव के एक खाली मकान में तीनों ने नशा किया और उनके बेटे गुरप्रीत की वहीं चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई, उसे चिट्टे का टीका लगाया गया था। 
विज्ञापन


गुरप्रीत की मौत के बाद गुरदास सिंह और उसका भांजा जसकरण सिंह उसे गाड़ी में डालकर कही फेंकने जाने लगे। उन्हें इसकी जानकारी मिल गई। उन्हें वहां आता देख गुरदास और जसकरण वहां से फरार हो गए। गुरप्रीत का शव वहीं पड़ा था, गुरप्रीत शटरिंग का काम करता था। कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। मृतक के पिता चाचा समेत सभी ने गुरदास और उसके भांजे जसकरण सिंह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता हरजिंदर सिंह के बयान पर जसकरण सिंह के खिलाफ धारा 304- ए में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटनास्थल पर जसकरण का मामा गुरदास भी मौजूद था लेकिन उसकी भूमिका और शमूलियत की जांच की जा रही है। 


सभी की सीडीआर को खंगाला जा रहा है। मामला बेहद गंभीर है जो भी लिप्त पाया गया, उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी जसकरण को काबू कर लिया गया है। गुरप्रीत के शव को सरकारी अस्पताल सुधार भेज दिया गया है। जहां मंगलवार को डॉक्टर का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed