{"_id":"632dac9dac905a2170030673","slug":"youth-died-after-falling-from-fifth-floor-at-purab-apartments-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूरब अपार्टमेंट्स में पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, कनाडा में रहता है परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: पूरब अपार्टमेंट्स में पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, कनाडा में रहता है परिवार
Fri, 23 Sep 2022 06:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:30 PM IST
सार
पुलिस इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देख रही है। हालांकि जहां पर यह घटना हुई है, वहां पर करीब ढाई फुट की ग्रिल लगी हुई है। ऐसे में वहां से कोई गिर नहीं सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह (24) मूल निवासी बरनाला के रूप में हुई है। जहां से युवक गिरा है, वहां से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस को संदेह है कि वह नशे में था और नशे में कूद गया। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
वहीं कनाडा में रह रहे मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह मंगलवार तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सोहाना थाने के प्रभारी वर्मा सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे का है। पूरब अपार्टमेंट्स के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया था कि उसने एक युवक के चीखने की आवाज सुनी। जब वह वहां पहुंचा तो एक युवक जमीन पर गिरा था। उसके मुंह, नाक और सिर से खून बह रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन व भाई विदेश में रहते हैं। वह ही केवल यहां पर था। साथ ही कुछ समय से विदेश जाने की योजना बना रहा था। वह पांच बार कनाडा जाने के लिए फाइल लगा चुका था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते वह निराश था। परिजनों ने भी फोन पर पुलिस को बताया कि गत कुछ समय से जब भी वह उन्हें फोन करता था तो ऐसे लगता था कि उसने नशा कर रखा है। उन्होंने उसे समझाया भी था कि वह चिंता न करे क्योंकि समय आने पर उसकी फाइल लग जाएगी और वह आसानी से विदेश पहुंच जाएगा।
दादी बोलीं- नहीं कूद सकता पोता, किसी ने मारा धक्का
मृतक की दादी कुछ समय पहले बीमार थी। ऐसे में वह गांव के बजाय यहीं पर उसके साथ ही रही थी। एक महीना पहले ही वह यहां से वापस अपने गांव बरनाला गई थी। जैसे ही सुबह उन्हें पता चला कि पोते की मौत हो गई है। वह भी वहां से मोहाली पहुंच गई। उनका कहना था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनका पोता कूद सकता है। उन्हें संदेह है कि किसी ने उसे धक्का दिया जिसकी वजह से उसकी जान गई है।