{"_id":"64949abddf94d30488093d24","slug":"youth-commits-suicide-by-taking-poison-in-khamanon-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रेमिका की बेवफाई नहीं झेल सका प्रेमी, शादी से मना करने पर खाया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: प्रेमिका की बेवफाई नहीं झेल सका प्रेमी, शादी से मना करने पर खाया जहर, अस्पताल में मौत
Fri, 23 Jun 2023 12:33 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:33 AM IST
सार
एसआई करमजीत सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई गुरदीप सिंह के बयान के आधार पर लड़की के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है और मृतक गुरजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। खमाणों पुलिस ने इस मामले में लड़की के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 खमाणों के तौर पर हुई है। पुलिस को मृतक के चचेरे भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
लड़की ने शादी से इंकार किया तो उसके भाई ने 19 जून की शाम को जहर निगल लिया था। बुधवार को इलाज के दौरान सुबह करीब ढाई बजे चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 स्थित सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।