फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth commits suicide by shooting himself in Phagwara of Punjab

फगवाड़ा: कार के अंदर युवक ने गोली मार की आत्महत्या, परिजनों ने कथित प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 17 Jul 2021 12:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

खड़ी कार में बैठे-बैठे युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिजनों ने आत्महत्या के लिए युवक की कथित प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दिल्ली में टैक्सी चलाता था। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by shooting himself in Phagwara of Punjab
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में टैक्सी चालक और ओंकार नगर के रहने वाले युवक ने माडल टाउन गोल मार्केट में खड़ी कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर फगवाड़ा के डीएसपी परमजीत सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई मिंटू सिंह ने आरोप लगाया कि एक लड़की से प्रेम संबंधों में धोखा मिलने के कारण परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि गोली अवैध हथियार से चली लगती है। जो आरोप उसके परिजनों ने लगाए हैं, उसकी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मुकुल कुमार (27) पुत्र राम सूरत सिंह के रूप में की गई है। वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था। मिंटू सिंह ने बताया कि उसके भाई मुकुल कुमार के किसी लड़की से संबंध थे, जिसका सारा खर्च उसका भाई उठाता था, इसके सबूत उनके पास हैं। लड़की से धोखा मिलने के कारण वह परेशान रहने लगा। कुछ दिन पहले उसके भाई ने लड़की की एक रिश्तेदार को फोन किया था, जिसने उसे धमकाया भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को उन्होंने फोन किया तो भाई ने बताया कि वह दिल्ली में है लेकिन शुक्रवार प्रात: उनके माडल टाउन गोल मार्केट में गोली मार का आत्महत्या करने का बात पता चली। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के पीछे कथित प्रेमिका है। 


पुलिस को मौके पर पता चला कि गोली सिर से आर-पार हो गई थी। गाड़ी यूपी नंबर की बताई जा रही है। सिटी थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। उसके परिजनों के आरोपों की जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed