फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Younger Fired Young Man becoz of Ciggrete, Death

सिगरेट न मिली तो उठाया खौफनाक कदम

Fri, 07 Nov 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 07 Nov 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
Younger Fired Young Man becoz of Ciggrete, Death

कस्बे में बुधवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी ने बाइक सवार दो युवकों को सिगरेट देने से मना किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी। घायलावस्था में उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी दर्शनलाल उर्फ पिंकी स्कीम नंबर छह में स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंद कर घर निकलने की तैयारी में था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उससे सिगरेट देने को कहा।
विज्ञापन


दर्शनलाल ने दुकान बंद करने का कहा मना किया तो एक युवक ने उस पर गोली दाग दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में दुकानदार को अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गोली निकालने से मना किया

Younger Fired Young Man becoz of Ciggrete, Death

युवक की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों से मृतक के शरीर से गोली निकालने को कहा तो मौके पर मौजूद चिकित्सक ने सर्जन नहीं होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए।

इससे गुस्साए लोग सर्जन और सिविल सर्जन को घर से उठा लाए। यहां आक्रोशित लोगों ने उनको पुलिस के सामने ही पीट दिया। सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों को पकड़ने और सुरक्षा की मांग को लेकर जहां अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी।

वहीं हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। नाराज चिकित्सकों की ओर से पोस्टमार्टम करने से इनकार करने पर शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाए आरोप

Younger Fired Young Man becoz of Ciggrete, Death

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों को घर जाकर लेकर आना पड़ा। पहले लोग डॉ. पंकज को साथ लेकर गए और सर्जन अनिल बिड़ला को ले आए। इस दौरान परिजनों ने सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र पूनिया को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे लोग और भड़क गए। वे पूनिया के घर पहुंचे और उनको जबरदस्ती अस्पताल ले आए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार धवन, डीएसपी धर्मबीर पूनिया मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उनके सामने ही डॉ. पूनिया पर शराब पीने का आरोप लगाकर उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद डॉ. प्रभुदयाल और डॉ. पंकज ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया।

स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस ने बीच बचाव करके डॉक्टरों को प्रसूति वार्ड में बने ऑपरेशन कक्ष में बंद कर दिया, लेकिन लोग वहां भी पहुंच गए और तोड़फोड़ करके सिविल सर्जन से मारपीट की।

चिकित्साकर्मी हड़ताल पर गए

Younger Fired Young Man becoz of Ciggrete, Death

चिकित्सकों पर हमला करने के विरोध में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह बैठक कर रोष जताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने व सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल कर दी।

डीसी अशोक कुमार मीणा, एसपी अनिल कुमार धवन ने चिकित्सकों से बंद कमरे में करीब एक घंटे बातचीत की, लेकिन वे हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए और शव का पोस्टमार्टम करने से भी मना कर दिया। ऐसे में शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उधर व्यापारियों ने  भी हत्या के विरोध में बाजार बंद रख रोष जताया।  

बाइक सवार दो युवकों ने किरयाना स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या की है। दुकान के साथ लगे सीसीटीवी फुटेज को  खंगाल रहे हैं। अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की एक स्पेशल टीम का गठन किया है।
- अनिल कुमार धवन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed