{"_id":"64942c64400b2aa97201d5e5","slug":"younger-brother-killed-elder-brother-in-kaithal-of-haryana-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal News: छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान
Thu, 22 Jun 2023 04:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड/कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Jun 2023 04:56 PM IST
सार
ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पबनावा निवासी मृतक प्रदीप की पत्नी की शिकायत पर प्रतीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक प्रदीप का सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के पबनावा में बुधवार को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या की यह घटना तब हुई जब छोटा भाई मां के साथ झगड़ा कर रहा था और बड़ा भाई इस झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा। इस दौरान दोनों भाइयों में तकरार अधिक बढ़ गई। तैश में आकर छोटे भाई ने चाकू घोंपकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बड़े भाई की पहचान 34 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। वहीं वारदात को छोटे भाई प्रतीष ने अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी भाई मौके से ही फरार हो गया। मामले मे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ढांड थाना में दी शिकायत में मृतक प्रदीप की पत्नी रीना ने देवर प्रतीष पर पति की हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के अनुसार सुबह उसका पति प्रदीप नहाने के बाद बाथरूम से निकला तो उन्हें शोर सुनाई दिया। इसके बाद प्रदीप के बेटे ने कहा कि दादी मां के साथ चाचा झगड़ा कर रहा है। जैसे ही वह अपनी मां को छुड़वाने आया तो प्रतीष ने उस पर चाकू से वार कर दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता वहां पहुंची तो पति लहूलुहान था। आरोपी उसी वक्त वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने लोगों को आवाज लगाई। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल प्रदीप को कुरुक्षेत्र के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि प्रदीप फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। उसके दो लड़के हैं। ढांड थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पबनावा निवासी मृतक प्रदीप की पत्नी की शिकायत पर प्रतीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक प्रदीप की सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।