फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young women survived become another nirbhya

इज्जत बचाने के लिए 2 किलोमीटर तक दौड़ती रही, ये युवती 'निर्भया' बनने से बची

Sun, 14 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
young women survived become another nirbhya
युवती से रेप की कोशिश - फोटो : Demo Pic
पूरे देश और सिस्टम को हिला कर रख देने वाले निर्भया गैंगरेप केस देश के लिए एक शर्मनाक सबब बन गया। लेकिन इस बार एक बेटी निर्भया बनने से बच गई है।  28 साल की एक युवती को नशे में चूर कुछ बदमाशो में शिकार बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


आरोपियों से इज्जत बचाने के लिए युवती दो किलोमीटर तक दोड़ती रहती है, इज्जत तो बच गई लेकिन उसके सिर में 60 टांके आए हैं। नशे में धुत एक दरिंदे ने उसे शिकार बनाना चाहा, लेकिन उसने खुद के हौसले और बहादुरी से खुद को बचाया। घटना चंडीगढ़ के साथ लगते मुल्लांपुर की है। युवती मुल्लांपुर के गांव के बाहर से आ रही थी। इसी दौरान नशे में धुत एक व्‍यक्ति ने उसे दबोचने की कोशिश की। युवती ने उसका विरोध किया तो उसने उस पर दराती से जानलेवा हमला कर दिया। युवती खुद को बचाने के लिए गांव की ओर भागी तो दरिंदे ने उसका पीछा किया और उस पर वार करता रहा। लेकिन, वह गांव तक पहुंच गई और आराेपी पकड़ा गया।
विज्ञापन


 सेक्टर-16 के अस्पताल में दाखिल युवती का कहना है कि सिर का घाव तो ठीक हो जाएगा लेकिन जिंदगी भर लगने वाला घाव शायद वो कभी भूल ही न पाए। मुल्लांपुर के रत्तवाड़ा साहिब की 28 वर्षीय युवती ने बताया कि नशे में धुत्त दरिंदे ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला। बचने के लिए कोशिश की तो उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके सिर पर दराती से वार कर दिया। अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर भी मचाया लेकिन दूर-दूर तक कोई नहीं होने के कारण कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल युवती को अस्पताल में दाखिल कराया

young women survived become another nirbhya
युवती अस्पताल में भर्ती - फोटो : file photo
फिर युवती ने अपने गांव की तरफ भागना शुरू किया जो कि दो किलोमीटर दूर था। लेकिन, उसने हिम्‍मत नहीं खोई और लगातार दो किलोमीटर तक दौड़ती रही। नशे में धुत्त युवक ने उसका गांव तक पीछा किया और गांव पहुंचने तक उसके सिर पर पांच वार भी किए, जिससे युवती बुरी तरह से घायल हो गई। गांव पहुंचने के बाद लोगों ने उसे बचाया और युवक को पकड़ लिया। बुरी तरह घायल युवती को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया।युवती की मां का कहना है कि सुबह 10 बजे उनकी बेटी घायल हुई और 11 बजे तक उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। गांव और परिवार वालों ने पुलिस को बार-बार कॉल की लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। अस्पताल में तैनात पुलिस ने दो बार मुल्लांपुर पुलिस को सूचित किया कि मामला गंभीर है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब दूसरी बार अस्पताल पुलिस ने सूचना दी तो मुल्लांपुर पुलिस ने हरकत दिखाई और गांव वालों की तरफ से सुबह से पकड़े गए आरोपी युवक को पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

दरिंदगी के मामले में पुलिस की लापरवाही

young women survived become another nirbhya
युवती से रेप की कोशिश - फोटो : demo pic
मुल्लांपुर के रतवाड़ा साहिब में महिला से दरिंदगी के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। आरोप के मुताबिक सूचना के छह घंटे बाद भी पुलिस ने पीडि़ता की सुध नहीं ली। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के अस्पताल में आकर युवती के बयान भी वीरवार देर शाम दर्ज किए गए। एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि छह घंटे बाद पुलिस के पहुंचने की जानकारी मेरे ध्यान में नहीं है लेकिन इसकी जांच करवाई जाएगी।

आरोपी मनप्रीत जोकि गांव पड़ोल का रहने वाला है। उसे अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी एरिया के मशहूर गोलू पहलवान के अखाड़े में काम करता है। वारदात के समय महिला इसी गांव में पड़ते अपने 10 साल के बच्चे के स्कूल गई थी। रास्ते में मनप्रीत ने उसे अकेले लौटते देखा और खेतों में खींच लिया। महिला ने पूरे दमखम के साथ मनप्रीत को मुकाबला किया। अपने इरादों में नाकाम रहने पर मनप्रीत ने उस पर दराती से वार करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और मुकाबला करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed