फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young woman rape by father

जवान बेटी को घर पर अकेला देख बाप बना हवसी

Thu, 14 Aug 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 14 Aug 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
young woman rape by father

पंजाब के मोहाली के गांव झामपुर में पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए बीस वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिस दिन आरोपी पिता ने पुत्री से दुराचार किया उस दिन मां मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 31 जुलाई की रात वह घर में अकेली थी। पिता ने घर पर पहुंच कर खाना खाया। उसके बाद पिता ने रात को उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया, तो पिता ने उसके साथ दुराचार किया। फिर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है बाप

young woman rape by father

उसने इस संबंध में 100 नंबर पर शिकायत दी। पीड़िता द्वारा दिए बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसका मेडिकल कराया। बलौंगी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को बुधवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार पीड़िता अविवाहित है। उसकी एक बड़ी बहन विवाहित है। एक भाई था, जिसकी मौत हो चुकी है। पीड़िता के अनुसार पिता पूर्व में भी कई बार उससे छेड़छाड़ करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed