{"_id":"d2369246040e444ddbc9f9299c5458c9","slug":"young-man-thrown-in-oil-pan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी देने से मना किया तो तेल की कड़ाही में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटी देने से मना किया तो तेल की कड़ाही में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 08 May 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कुछ युवकों ने एक हलवाई को रोटी देने से मना करने पर तेल की कड़ाही में फेंक दिया। इस घटना में हलवाई बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत के गांव सौदापुर में देर रात कुछ युवक एक ढाबे पर खाना खाने गए, लेकिन ढाबा हलवाई ने यह कहते हुए खाना देने से मना कर दिया कि काफी रात हो चुकी है और खाना खत्म हो चुका है। यह सुनकर युवक हलवाई के साथ झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
बात इतनी बढ़ गई कि वे युवक हाथापाई पर उतर आए और उन्होंने हलवाई को गर्म तेल की कड़ाही में फेंक दिया। इस घटना में हलवाई बुरी तरह से झुलस गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़े आए, लेकिन लोगों को देखकर वे युवक भाग गए।
विज्ञापन
लोगों ने हलवाई को तुरंत पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी उसका इलाज चल रहा है। हादसे में हलवाई करीब 40 प्रतिशत झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे छानबीन की। पुलिस ने हलवाई के बयान भी दर्ज किए और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।