प्यार की सजा पंचायत में 5 थप्पड़, फिर हुआ वो जो सोचा न किसी ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके की लड़की से प्रेम करने पर गांव तलवंडी राय के रहने वाले जसप्रीत को भरी पंचायत में जलील किया गया और थप्पड़ मारे गए। वह अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका और घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
इलाके में चर्चा थी कि बुधवार की सुबह भरी पंचायत में हुई बेइज्जती के कारण जसप्रीत ने आत्महत्या की है। दिहाड़ी करने वाले जसप्रीत सिंह के एक युवती के साथ प्रेम संबंध बन गए थे।
लड़की के परिजनों को यह गवारा नहीं था। उन्होंने इसकी शिकायत पंचायत में की। बुधवार की सुबह जसप्रीत और उसके पिता तरलोक सिंह को पंचायत मे बुलाया गया। भरी पंचायत के आदेश पर तरलोक ने जसप्रीत सिंह को सबके सामने थप्पड़ मारे, साथ में पंचायत सदस्यों ने भी उसके साथ धक्का मुक्की की।
पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कहानी को ही पलट दिया
जसप्रीत इस जलालत को न सह सका और घर आकर सुसाइड कर लिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब बात उछली तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कहानी को ही पलट दिया। उन्होंने कहानी बनाई कि जसप्रीत के घर काफी गरीबी थी और वह गरीबी से परेशान होकर आत्महत्या कर गया।
क्या कहते है सरपंच पति मोहन सिंह
भरी पंचायत में हुई बेइज्जती के बारे में जब सरपंच पति मोहन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि लड़की के परिजनों ने पंचायत में शिकायत की थी। जसप्रीत और उसके पिता को बुलाया गया था।
भरी पंचायत में जसप्रीत को सिर्फ समझाया गया था कि वह गांव की लड़की से दूर रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने जसप्रीत के साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की।