{"_id":"658ef95f02142d21b3064ad9","slug":"young-man-kills-girl-after-rejecting-proposal-in-jalandhar-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: युवती ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो आगबबूला हो उठा सिरफिरा आशिक, बेरहमी से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: युवती ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो आगबबूला हो उठा सिरफिरा आशिक, बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Fri, 29 Dec 2023 10:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:24 PM IST
सार
मां की शिकायत पर थाना भोगपुर की पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर यश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के जालंधर में एक युवती का प्रेम प्रस्ताव ठुकराना सिरफिरे आशिक को नागवार गुजरा। इससे खफा आशिक ने तेजधार हथियार से युवती की हत्या कर दी। यह दिल दहलाने वाली घटना जालंधर के भोगपुर की है। पुलिस ने मृतका की माता सीता देवी की शिकायत पर गांव राओवाली निवासी आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विजय कंवरपाल ने बताया कि युवती की माता सीता देवी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
सीतादेवी ने बताया कि राओवाली निवासी यश उनकी बेटी सलोनी से दोस्ती करना चाहता था लेकिन उनकी बेटी ने मना कर दिया था। वह घर से एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी।
विज्ञापन
तभी यश ने उनकी बेटी को रोककर अपने साथ खेत में ले गया। यश ने वहां पर तेजधार हथियार से सलोनी की हत्या कर दी। मां की शिकायत पर थाना भोगपुर की पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर यश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से यश की खून से लथपथ जैकेट भी बरामद की है।
विज्ञापन