फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young man killed in accident in manimajara

तेज रफ्तार ट्रक ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग

Sat, 30 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sat, 30 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
young man killed in accident in manimajara

मनीमाजरा में शुक्रवार सुबह मनीमाजरा के शांति नगर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


युवक एलांते मॉल में सेल्समेन का काम करते हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी। मृतक की पहचान किशनगढ़ निवासी रविकांत शर्मा (32) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान बापूधाम निवासी दीप गुप्ता (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दीप गुप्ता बाइक चला रहा था और रविकांत पीछे बैठा था। हादसा मनीमाजरा में शांति नगर के पास सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। पीसीआर की गाड़ी रवि को पीजीआई लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। वहीं घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविकांत अपने माता-बाप का इकलौता लड़का था। रवि के दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की चार साल की है, जबकि बेटा एक साल का है। रवि के पिता यूटी पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। वहीं ट्रक चालक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित उत्तर प्रदेश के जिला शामली का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed