{"_id":"8e86e780c8edaf5d971dcd813ff323fe","slug":"young-man-commit-suicide-in-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में फंदे से लटका मिला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर,पंचकूला
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर ब्लाक के गांव लोहगढ़ के जंगल में गांव के एक युवक का फंदे लटका मिला। फंदे से युवक के लटके होने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और मृतक परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
युवक की पहचान गांव लोहगढ़ निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मीत (33) के रूप में हुई है। युवक गुरमीत का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। फंदा शाल का बनाया गया था। मृतक के पिता गुलजार ने बताया कि लड़का गुरमीत सिंह बद्दी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
वीरवार रात वह खेत की राखी करने निकला था। सुबह जंगल में घास लेने आए लोगों ने फंदे से लटके होने की सूचना दी। गुलजार ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारने का आरोप लगाया है। गुलजार का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से लड़के की बाइक टक्कर गई थी।
विज्ञापन
व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर लड़के को पीटा था। उसी समय से बेटा सदमे में था। घटनास्थल पर पहुंचे पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र ने बताया कि देखने पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।