{"_id":"5b648dfb4f1c1bbd298b79cd","slug":"young-man-beaten-to-death-in-rewri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे युवक को पीट पीटकर मार डाला, गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे युवक को पीट पीटकर मार डाला, गांव में पुलिस बल तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव हांसावास निवासी एक युवक को गांव के ही छह लोगों ने पीट -पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक युवक अपने ननिहाल में रहता था। कांवड़ लेने के लिए शुक्रवार दोपहर को ही गांव में आया था। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार हांसावास निवासी 21 वर्षीय ईश्वर सिंह अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को कांवड़ लेने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। वह शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर दीपक, देवेंद्र व विकास के साथ समीपवर्ती गांव गुरावड़ा से कांवड़ का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए गांव के कुछ युवकों ने उनको रेलवे पुल के समीप रोक लिया। उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
चारों दोस्तों ने खेतों में भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने ईश्वर सिंह और दीपक को पकड़कर जमकर पीटा। चारों दोस्तों पर हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ईश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। दीपक उपचाराधीन है। रोहड़ाई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छह माह पूर्व भी दोनों भाइयों पर किया था हमला
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने करीब छह माह पूर्व भी मृतक और उसके छोटे भाई पर गांव में ही हमला कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोपियों ने ईश्वर को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक ईश्वर सिंह अपने ननिहाल झज्जर बागपुर में अपने पिता के साथ हलवाई की दुकान पर कार्य करता था।
हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए वह शुक्रवार को ही ननिहाल से अपने गांव आया था। शाम को हरिद्वार जाने के लिए वह दोस्तों के साथ कांवड़ लाने की तैयारी कर रहा था। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। एहतियात की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसकी वजह से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
घायल युवक दीपक की शिकायत पर गांव के छह लोगों के लिए मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक