{"_id":"80a0934a3fc8966da91514ef61e4dfd9","slug":"young-man-beaten-by-inlaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले युवक को ससुरालियों ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने वाले युवक को ससुरालियों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 03 Aug 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह करवाने वाले युवक को उसकी पत्नी के घरवालों ने अगवा कर मारपीट की। आरोपी उसे घायल अवस्था में फेंककर चले गए। युवक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक की माता के बयानों पर उसकी पत्नी के पिता परमजीत सिंह, माता जसवीर कौर, मामा सतनाम सिंह, नेक सिंह और बहन कांस्टेबल गुरविंदर कौर के खिलाफ अगवा कर पीटने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने अपनी प्रेमिका के साथ 7 जुलाई 2014 को बठिंडा कोर्ट में मैरिज करवा ली थी।
लड़की वाले इस शादी के खिलाफ थे, जिस कारण दोनों शादी के बाद जगाधरी में रहने लगे थे। रविवार को गुरप्रीत सिंह अपनी माता से मिलने बरनाला आया था। वह रास्ते में जा रहा था कि लड़की के परिजनों ने उसे अगवा कर लिया और उससे बुरी तरह मारपीट कर उसे रास्ते पर फेंक गए।
विज्ञापन