फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young girl sold to father of two children in 80 thousand

शर्मनाक: युवती को 80 हजार में दो बच्चों के बाप को बेचा

Mon, 15 Jun 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jun 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
young girl sold to father of two children in 80 thousand

नौकरी के बहाने असम से युवती को फतेहाबाद लाकर 80 हजार रुपये में दो बच्चों के बाप को बेच दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती की मां अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दलाल और खरीददार सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परुलस ने खरीददार व उसके साथी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में असम के धुबरी जिले की महिला ने बताया कि गुरीफाड़ा का युवक कई महीने पहले उसकी 19 साल की बेटी को नौकरी का झांसा देकर फतेहाबाद ले आया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि कई माह तक जब उसकी अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो उसने फतेहाबाद लाने वाले युवक से उसके बारे में पूछा तो उसने टालमटोल करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदकर युवती को अपनी पत्नी के तौर पर रखा

young girl sold to father of two children in 80 thousand

शक होने पर महिला अपने परिजनों के साथ फतेहाबाद के सदर थाने में थाना प्रभारी बिमला देवी के पास पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक ने युवती को गांव जांडवाला सोतर निवासी 42 वर्षीय भगवानदास को 80 हजार में बेच दिया।

इस सौदे में आरोपी युवक ने गांव कालीरावण निवासी प्रताप और गांव जांडवाला के ही हवा सिंह पुत्र सुरजाराम की मदद ली थी। युवती को खरीदने वाले भगवानदास की पत्नी की मौत हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं।

भगवानदास ने खरीदने के बाद युवती को अपनी पत्नी के तौर पर रख लिया। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर भगवानदास और हवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed