फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young boy beaten up pregnant wife and husband

युवकों ने गर्भवती पत्नी और पति को पीटा

Sat, 26 Apr 2014 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
Young boy beaten up pregnant wife and husband

डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के पास स्कूटर से जा रहे पति और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ तीन युवकों ने मारपीट की।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी गोबिंद गुप्ता और पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

धनास निवासी शिकायतकर्ता नितिन शर्मा ने बताया कि वह पत्नी और बेटे के साथ शुक्रवार रात सेक्टर-55 से घर आ रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि डपिंग ग्राउंड से आगे गुजरा तो दो मोटरसाइकिल पर तीन लड़के तेज रफ्तार से आए, जिससे वह गिरते गिरते बचा।


इसके बाद तीनों युवक वापस आ गए और उसे गालियां देनी शुरू कर दी और उसकी पिटाई की। गर्भवती पत्नी के पेट में एक आरोपी ने मुक्का मार दिया, जिससे उसकी पत्नी गिर गई और दर्द से चिलाती रही।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, शोर मचने पर रास्ते से जा रहे दो लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नितिन के सिर में चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed