{"_id":"1120f2911020cfb50ad16835a14bd31b","slug":"yongers-fire-to-threaten-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को डराने के लिए युवकों ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को डराने के लिए युवकों ने चलाई गोली
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 12 Jan 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में लोहड़ी सेलिब्रेट करने आए युवकों द्वारा बच्चों को डराने के लिए गोली चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मामला आज सुबह का है। पंचकूला के पल्लवी होटल में चार-पांच युवक लोहड़ी सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे। सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। उनमें से एक दिल्ली में ज्वैलरी का काम करता है।
होटल पहुंचने पर जब युवक गाड़ी पार्क करने लगे तो वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने कहा कि आप यहां गाड़ी पार्क न करें। बॉल लगने से आपकी गाड़ी का शीशा टूट जाएगा।
विज्ञापन
इतना सुनकर युवकों का ड्राइवर तैश में आ गया और उसने अपनी पिस्टल निकालकर बच्चों के पैर के पास गोली चला दी। इससे बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्टल और गोली का खोल कब्जे में ले लिया और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।