फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yongers Fire to Threaten Childrens

बच्चों को डराने के लिए युवकों ने चलाई गोली

Sun, 12 Jan 2014 03:57 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 12 Jan 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Yongers Fire to Threaten Childrens
पंचकूला में लोहड़ी सेलिब्रेट करने आए युवकों द्वारा बच्चों को डराने के लिए गोली चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मामला आज सुबह का है। पंचकूला के पल्लवी होटल में चार-पांच युवक लोहड़ी सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे। सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। उनमें से एक दिल्ली में ज्वैलरी का काम करता है।
विज्ञापन


होटल पहुंचने पर जब युवक गाड़ी पार्क करने लगे तो वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने कहा कि आप यहां गाड़ी पार्क न करें। बॉल लगने से आपकी गाड़ी का शीशा टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनकर युवकों का ड्राइवर तैश में आ गया और उसने अपनी पिस्टल निकालकर बच्चों के पैर के पास गोली चला दी। इससे बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्टल और गोली का खोल कब्जे में ले लिया और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed