फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yamunanagar lady kidnapped neighbouring child

महिला ने डेढ़ साल का बच्चा चुराया और उसने ऐसा क्यों किया, जानकर कहेंगे- OMG

Sat, 17 Feb 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(पंजाब) Updated Sat, 17 Feb 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar lady kidnapped neighbouring child
महिला ने बच्चा चुराया
महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को किडनेप किया और उसने ऐसा क्यों किया, जानकर पुलिस सन्न रह गई। मामला पढ़ेंगे तो आप भी कहेंगे कि ओह माई गॉड। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। 12 साल से मां नहीं बन पाने पर बिहार की एक महिला ने तेजली से डेढ़ साल का बच्चा चोरी कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने बच्चे को कांसापुर की अशोक विहार कॉलोनी में किराए पर लिए कमरे में छिपा दिया। महिला ने करीब ढाई माह पूर्व पीड़ित परिवार से यह बच्चा 10 हजार रुपये में गोद देने की मांग रखी थी। चोरी हुए बच्चे के माता-पिता को जब बच्चा नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने रातभर तलाश कर कुछ देर में बच्चे को खोज निकाला। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह, हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह व महिला सिपाही पुष्पा जांच के लिए पहुंची। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो अनीता ने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जाल बिछाकर उठाया बच्चा

yamunanagar lady kidnapped neighbouring child
महिला ने बच्चा चुराया
यूपी के जिला महाराजगंज के गांव कुकेसर निवासी नरेश ने बताया कि वह पुराना सहारनपुर रोड पर जगाधरी के अग्रसेन चौक के नजदीक दो कैंची प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। वह तेजली में चर्च वाली गली में किराए पर परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा आठ वर्षीय विशाल, बेटी पांच साल की सुशीला व सबसे छोटा बेटा डेढ़ वर्षीय सूरज है। बुधवार शाम वह फैक्ट्री गया हुआ था।

उसकी पत्नी सुनीता भी सब्जी लेने बाजार चली गई। विशाल और सूरज घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब छह बजे तेजली में ही राधा स्वामी सत्संग भवन वाली गली में रहने वाली बिहार के मोतिहारी जिले के गांव गुगराह बैरिया निवासी अनीता उनके घर आई। आरोपी अनीता की उनके पड़ोसी हरिंद्र व कुसुम के साथ जान पहचान थी और उनके घर पर आना जाना था। अनीता अपने पति सोहन के साथ बुधवार शाम नरेश के घर पर आई थी।

आरोपी अनीता ने सूरज को विशाल से ले लिया और सूरज को 10 रुपये का रिचार्ज कूपन लेने दुकान पर भेज दिया। विशाल वापस आया तो सूरज गायब था। उसने अपनी मां को सूचना दी। नरेश ने पड़ोसी कुसुम से मोबाइल नंबर लेकर अनीता को घर बुलाया। अनीता पति सोहन के साथ उनके घर पहुंची। नरेश ने बच्चा वापस मांगा। अनीता ने साफ मना कर दिया कि सूरज उसके पास नहीं है। इसके बाद परिजनों अर्जुन नगर चौकी पहुंचे।

कांसापुर में किराए पर लिए कमरे में छिपा दिया मासूम

yamunanagar lady kidnapped neighbouring child
महिला ने बच्चा चुराया
आरोपी अनीता बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए। लेकिन अब तक उसका कोई बच्चा नहीं है। इसी कारण उसने सूरज को चुराया। उसने सूरज को कांसापुर की अशोक विहार कॉलोनी में छिपाया हुआ है। उसने वारदात पूरी प्लानिंग के तहत की थी।

15 दिन पहले ही अशोक विहार कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा था। बच्चा चोरी करने के बाद वह कमरे पर गई। यहां उसने बच्चों को सुला कर कमरा बंद कर दिया। पुलिस ने कमरे पर जाकर बच्चा बरामद कर लिया।

तेजली में बच्चा लापता होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद कांसापुर में दबिश देकर बच्चे को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि शादी के 12 साल होने के बाद भी उसके पास अपनी संतान नहीं थी। इसलिए उसने बच्चे को चुरा लिया। महिला से पूछताछ की जा रही है।
- पृथ्वी सिंह, इंचार्ज, अर्जुन नगर चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed