रेप पीड़िता ने रुलाने वाला सच लिखा...और कर ली सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं अपने पापा को परेशान नहीं देख सकती इसलिए मैं मजबूर होकर आत्महत्या कर रही हूं’। रेप पीड़ित झज्जर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट छोड़कर शनिवार दोपहर मकान के चौबारे में अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी।
परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को नीचे उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के समय परिजन घर पर ही थे।
शहर के निजी कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 18 मार्च की दोपहर अपनी दो सहेलियों के साथ कॉलेज से लौट रही थी। रास्ते में सिलानी गेट के समीप कबलाना निवासी फत्ते बाइक पर सवार होकर आया और छात्रा को बाइक पर बैठने के लिए कहा।
निजी होटल में ले गया और दुष्कर्म किया
छात्रा के इनकार करने पर उसने जबरन ले जाने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा फत्ते के साथ बाइक पर बैठ गई। फत्ते उस छात्रा को सांपला रोड स्थित निजी होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
शाम को फत्ते का साथ छात्रा को कबलाना छोड़ने गया। उसने अपना नाम प्रदीप बताया और कहा कि पंजाबी रसोई पास परचून की दुकान चलाता है। कबलाना छोड़ने के छात्रा किसी तरह अपने गांव चली गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। छात्रा ने परिजनों की मदद से पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगले दिन ही मुख्य आरोपी फत्ते तथा उसके साथ प्रदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां उसे उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
जितेन्द्र कुमार, एसएचओ, झज्जर ने बताया कि युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।