फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women constable of womens police

विवादों में महिला थाना, थाने में महिला हवलदार ने निगला जहर

Thu, 10 Sep 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Thu, 10 Sep 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
women constable of womens police

स्थापना के पखवाड़े भर के भीतर ही हरियाणा में महिला पुलिस थाना विवादों में घिर गया है। दरअसल जींद थाने में तैनात महिला हवलदार शर्मिला ने बुधवार को थाने में ही जहर गटक लिया।

विज्ञापन


उसको यहां निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसके पति का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर शर्मिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


हवलदार शर्मिला के पति जितेंद्र का आरोप है कि महिला थाने में तैनाती के बाद से ही कुछ अधिकारी और कर्मचारी उसको तंग कर रहे थे। उसके हर काम में टांग अड़ाई जा रही थी। इस कारण वह परेशान चल रही थी और उसने परिवार वालों से इस बारे में जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र के अनुसार इन हालात में शर्मिला ने बुधवार शाम महिला थाना में जहर निगल लिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने शर्मिला को गंभीर हालत में तत्काल रोहतक रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।

अस्पताल परिसर में पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया और पुलिस ने बिना पूछताछ किसी को अंदर नहीं जाने दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शर्मिला की हालत स्थिर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

पुलिस ने पति को चुप कराया: शर्मिला के पति ने मीडिया को सच बताना चाहा, लेकिन कुछ पुलिसकर्मचारी उसे अस्पताल के अंदर खींच ले गए। जब उसने मीडिया के सामने मुंह खोलना चाहा तो उसका मुंह तक दबा दिया गया।


बयान होने के बाद देंगे जानकारी: अस्पताल में पहुंचे डीएसपी दिनेश यादव ने हालांकि आधिकारिक रूप से मीडिया को कुछ भी बताने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि महिला हवलदार के बयान होने के बाद जानकारी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed