{"_id":"586e6a394f1c1bb61e158ced","slug":"women-commit-suicide-to-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से महिला ने पंखे से लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से महिला ने पंखे से लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मलोया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 वेस्ट के मकान नंबर 5091 में रहने वाली सिम्मी पॉल ने वीरवार को शाल से पंखे से फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिम्मी पॉल पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहीं थीं। उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। हादसे के समय महिला के पति संजीव दिल्ली में मीटिंग अटेंड करने गए हुए थे। संजीव ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में हैं। वह पत्नी को बिल्कुल ठीक छोड़कर आए थे। उन्होंने बताया कि सिम्मी से उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन