फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women commit suicide in Suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला मे लगाया फंदा, पीछे छोड़ गई 2 बेटियां

Thu, 22 Sep 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Women commit suicide in Suspicious circumstances
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
महिला ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों  में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर सेक्टर 37 की रहने वाली प्रोमिला (30) ने अपने घर में फंदा लगाक र खुदकुशी कर ली है। इस दौरान घर पर सिर्फ उसकी दो छोटी बेटियां थीं। एक बेटी घर के बाहर खेल रही थी जबकि डेढ़ साल की बेटी कमरे में ही थी। महिला द्वारा सुसाइड किए जाने का कोई कारण पता नही लग पाया है। 
विज्ञापन

घटना के समय दो छोटी बेटियां ही घर पर थीं

Women commit suicide in Suspicious circumstances
सुसाइड - फोटो : demo pic
घटना का पता दोपहर करीब एक बजे उस वक्त चला जब महिला का पति अशोक बाहर से आया तो देखा कमरा अंदर से बंद है। छोटी बेटी की अंदर से रोने की आवाज आ रही थी। खिड़की से झांक कर देखा तो प्रोमिला फंदे से झूल रही थी। मौके पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारा। 

इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को जीएमएसएच 16 लेकर गई जहां डाक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अशोक का कहना है कि उनका आपस में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में लगता है कि महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी की है। मौत के असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने केस दर्ज  कर लिया है और छानबीन  शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed