फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women commit suicide in Sonipat, haryana crime news

भतीजे ने बनाया नाजायज संबंध का दबाव, महिला ने आग लगाकर दी जान

Mon, 13 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत) Updated Mon, 13 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Women commit suicide in Sonipat, haryana crime news
- फोटो : Demo Pic
गांव सिसाना में एक महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला ने मौत से पहले पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने आरोप लगाया कि रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक उस पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव सिसाना में तीन दिन पहले एक महिला ने केरोसिन ऑयल डालकर आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में खरखौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया था। बाद में परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन दिन बाद विवाहिता की मौत हो गई। हालांकि विवाहिता ने मौत से पहले ही पुलिस को दर्ज कराए बयान पर सनसनीखेज खुलासा किया। 
विज्ञापन


 महिला ने बताया कि गांव सिसाना का रिश्ते में भतीजा लगने वाला युवक उससे नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसे में उसने अपने पति को बता दिया था। जिस पर अन्य परिजनों के समझाने पर युवक ने आगे से तंग नहीं करने की बात कही थी। लेकिन जब भी वह अकेली होती तो वह गाली-गलौज करता और गलत संबंध बनाने का दबाव भी डालता। बुधवार को जब वह अकेली थी तो वह घर में घुस आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Women commit suicide in Sonipat, haryana crime news
demo pic
उसने उससे कहा था कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी बहन की शादी नहीं होने देगा और उसे उठा ले जाएगा। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस पर उसने युवक से कहा था कि अगर वह कुछ गलत करेगा तो वह खुद को जलाकर मार देगी। वह उसके साथ गलत संबंध नहीं बनाएगी। इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने घर में रखा केरोसिन डालकर खुद को जला लिया। पुलिस ने महिला के बयान पर छेड़छाड़, घर में घुसकर अनैतिक दबाव बनाने, आत्महत्या को विवश करने व जानकी धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। 

संदिग्ध हालत में विवाहिता के जलने की सूचना मिली थी। अस्पताल में विवाहिता ने बयान दर्ज कराए गए। उसने रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक पर आरोप लगाए थे। जिस आधार पर केस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह महिला की मौत हो गई है। आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का भी मामला दर्ज किया गया है। 
-विरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी खखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed