फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman teacher commit suicide with child's

दो बच्चों को साथ लेकर महिला शिक्षक ट्रेन के आगे कूदी, मौत

Fri, 20 May 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 20 May 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
woman teacher commit suicide with child's
suicide

पानीपत में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर 35 वर्षीय जेबीटी ने अपने दोनों बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बच्चों का बचाव हो गया, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना वीरवार शाम की है। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव को सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक व कक्षा इंचार्ज की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरिनगर कॉलोनी निवासी और प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका मंजू बाला ने दो वर्षीय बेटी अंशिका व 11 वर्षीय बेटे आर्यन को लेकर पानीपत से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से मंजू बाला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन


अंशिका को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मंजू की स्कूल के प्रधानाध्यापक व कक्षा पर आरोप लगाए कि दोनों उसको परेशान करते थे और इसके चलते वह नींद की गोलियां लेकर सोती थीं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। परिजनों ने बताया कि मंजू अपने दोनों बच्चों के साथ घर से कलंदर पीर पर जाने की बात कहकर निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेशचंद्र, प्रभारी जीआरपी, पानीपत ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद किया गया है। युवती जेबीटी थी जोकि काबड़ी के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत थी। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed