दिल्ली में महिला एसआई की हत्या करके भागे एसआई का शव हाईवे पर कार में मिला, सिर में पीछे लगी है गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में महिला एसआई की हत्या करके भागे एसआई का शव पुलिस ने हाईवे पर कार के अंदर से बरामद किया है। एसआई के सिर में पीछे की तरफ गोली लगी है। एसआई का पीछा कर दिल्ली पुलिस ने औद्योगिक थाना क्षेत्र बड़ी पुलिस को कार में शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मामले को सुसाइड बताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असल कारणों का खुलासा होने की बात कही है। एसआई के परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।
शुक्रवार देर रात पौने दो बजे दिल्ली पुलिस ने बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना दी कि बड़ी के पास पेट्रोल पंप के निकट कार में युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पहुंची बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने बंद कार में से शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान दीपांशु राठी के रूप में हुई। वह दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर तैनात था।
दीपांशु सोनीपत की शास्त्री कॉलोनी में रहता था और मूलरूप से रोहतक के लाखन माजरा का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दीपांशु ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार दीपांशु शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली के रोहिणी (ईस्ट) मेट्रो स्टेशन के बाहर महिला एसआई प्रीति अहलावत की गोली मार कर हत्या करने बाद मौके से फरार हो गया था।
वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस दीपांशु का पीछा कर रही थी। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट पहुंचने के बाद अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दीपांशु के पिता दयानंद राठी भी हरियाणा पुलिस में एसआई थे और वह अपने पद से अप्रैल, 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे।
एसआई का शव से बरामद किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दीपांशु ने आत्महत्या की है। सर्विस रिवाल्वर उसके पास मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता लगेगा। एसआई के परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। - संदीप मलिक, डीएसपी गन्नौर।