फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman raped

बच्चों पर तेजाब फेंकने की धमकी दे महिला से रेप

Tue, 27 May 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 27 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
woman raped

गांव मोटेमाजरा निवासी एक महिला से उसके पड़ोसी द्वारा छह महीने तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सोहाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि उसके पड़ोस में गुरप्रीत सिंह परिवार के साथ रहता है।गुरप्रीत सिंह पेशे से राज मिस्त्री है। एक दिन देर शाम वह गांव में किसी के घर गई थी। रास्ते में उसे गुरप्रीत मिल गया। जो उसे जबर्दस्ती एक खाली दुकान में ले गया। जहां उसने उससे बलात्कार किया।

साथ ही धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके बच्चों पर तेजाब फैंक देगा। महिला ने बताया कि काफी डर जाने पर उसने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की। जिसका फायदा उठाकर गुरप्रीत सिंह उसे रोजाना तंग परेशान करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच उसने उसे एक मोबाइल दिया, ताकि जब वह उसे फोन करे तो वह उसे मिलने के लिए आए। उसने बताया कि जब उसने फिर ऐसा करने से इंकार किया, तो गुरप्रीत सिंह ने उसे दोबारा धमकी देना शुरू कर दिया। करीब 6 महीने तक उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed