फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman rape by inspector in karnal

नौकरी दिलाने का झांसा देकर इंस्पेक्टर ने किया रेप

Mon, 02 Jun 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 02 Jun 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
woman rape by inspector in karnal

महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंसराज ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आईटीआई चौक पर बुलाया। वहां से वह उसे कार में बैठाकर कहीं दूर खेतों में एक कमरे पर ले गया।

विज्ञापन


उसने कहा कि नौकरी देने वाला व्यक्ति वहीं आने वाला है। कमरे के भीतर अंदर से दरवाजा बंद कर इंस्पेक्टर ने उससे दुराचार किया। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। दुराचार के बाद हंसराज महिला को वापस आईटीआई चौक पर छोड़ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला यह नहीं बता पाई कि आरोपी उसे कहां ले गया था। वह केवल इतना बता पा रही है कि उसे दूर खेतों में एक कमरे पर ले जाया गया।

रेप की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

woman rape by inspector in karnal

करनाल के इंद्री नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंसराज को नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहर के कुंजपुरा रोड क्षेत्र की दो बच्चों की मां तलाकशुदा महिला की शिकायत पर दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार कर ‌‌लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में महिला से दुराचार की पुष्टि हो गई है। इसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

दुराचार के आरोपी को पुलिस ने अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उसे मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

इंस्पेक्टर रिमांड पर, होगी जांच और पूछताछ

woman rape by inspector in karnal

करनाल के सेक्टर-9 स्थित चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विक्रांत ने बताया कि आरोपी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को पुलिस रिमांड के दौरान घटना स्थल पर निशानदेही के लिए लेकर जाना है।

उसका मेडिकल कराना है। घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयोग की गई कार भी बरामद की जानी है। आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed