{"_id":"71f000ca265909e23bcc71c4615db3e5","slug":"woman-of-mohali-dead-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मृत मिली मोहाली की महिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में मृत मिली मोहाली की महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
Updated Tue, 06 May 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर रोड पर एक होटल में युवक के साथ आई युवती मंगलवार शाम अपने कमरे में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। उसके साथ आया युवक पुलिस को देख कर एक ढाई साल की बच्ची को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह, एएसआई अमरीक सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। एक युवक, 25-26 साल की युवती और एक ढाई साल की बच्ची के साथ बाइक पर करीब साढे़ 10 बजे एक होटल पहुंचा।
विज्ञापन
युवक की पहचान मौके से मिली आरसी/आई कार्ड से रमनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी गांव करतारपुर, तहसील खरड़ जिला एसएएस नगर (मोहाली) के रुप में की गई है। होटल और पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे युवक नीचे आया और बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है कोई टैक्सी बुला दो, वे वापस जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
होटल वालों ने टैक्सी बुला दी। टैक्सी वाला ड्राइवर जब पैसों की बात करने कमरे में गया तो उसको लड़की की हालात काफी खराब लगी। इस पर उसने इंकार कर दिया और नीचे आकर होटल वालों को बताया।
होटल वालों ने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर थाना के एएसआई अमरीक सिंह मौके पर पहुंचे। वे होटल स्टाफ से बातचीत कर ही रहे थे कि रमनदीप साथ लाई बच्ची और सामान छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो युवती होटल के कमरा नंबर 104 में बेड पर मृत पड़ी था। इसके बाद थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सुखबीर कौर पत्नी मनजिंदर सिंह के रुप में बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत में लड़की के परिजनों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं और तीन दिन से घर से फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है।