फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman jumps into canal with two daughters in Ratia

दो मासूम बेटियों संग नहर में कूदी महिला, एक बच्ची की मौत, दूसरी की तलाश जारी

Wed, 03 Apr 2019 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into canal with two daughters in Ratia
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब सीमा पर स्थित गांव ब्राह्मणवाला के समीप भाखड़ा पुल के पास बुधवार सुबह पंजाब के मलको थाना बोहा निवासी एक महिला ने अपनी दो बेटियों सहित नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


लोगों ने देखा तो महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि उसकी एक बेटी की डूबने से मौत हो गई और उसके शव को भी बाहर निकाल लिया गया है तथा दूसरी बेटी नहर में बह गई है। 
विज्ञापन


उसकी तलाश की जा रही है। मामले की सूचना पाकर रतिया व पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कयास लगाया जा रहा है कि महिला ने घरेलू परेशानी के चलते ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पंजाब के मानसा के मलको थाना बोहा निवासी 23 वर्षीय वीरपाल कौर अपनी दो बेटियों 5 साल की अमृतपाल कौर व 2 साल की पुष्पप्रीत के साथ ब्राह्मणवाला व पंजाब के प्लाट गांव के समीप से गुजरने वाली भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंची और अपनी दोनों बेटियों सहित नहर में छलांग लगा दी। 

इस दौरान जैसे ही आसपास के किसानों और लोगों ने देखा तो उन्होंने नहर में छलांग लगाकर महिला व उसकी एक बेटी को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर महिला वीरपाल कौर सुरक्षित थी लेकिन महिला की 2 वर्षीय बेटी पुष्पप्रीत बाहर निकालने पर मृत पाई गई और 5 वर्षीय अमृतपाल कौर बह गई। घटना की सूचना मिलने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

हरियाणा व पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में बही पांच वर्षीय बेटी अमृतपाल की तलाश शुर कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महिला घरेलू कलह के चलते परेशान थी।

इसको लेकर उसने पंजाब के बोहा थाने में शिकायत भी दे रखी थी। इसी तकरार के चलते उसने यह कदम उठा लिया। बोहा पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई है और दूसरी बच्ची की नहर में तलाश जारी है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष कपिल सिहाग 
जब इस बारे में सदर थानाध्यक्ष कपिल सिहाग से बात की तो उन्होंने बताया मलको बोहा निवासी महिला वीरपाल कौर ने अपनी दो बेटियों सहित भाखड़ा नहर में छलांग लगाई थी। महिला व उसकी एक बेटी को निकाल लिया गया था लेकिन बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।

महिला की दूसरी बेटी अमृतपाल कौर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि महिला पिछले कुछ दिन से परेशान थी। इसको लेकर उसने बोहा थाना में शिकायत भी दे रखी थी। इस बारे में पंजाब पुलिस ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed