फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman gave poison to the her children in Batala of Punjab

बटालाः प्रेम संबंध को लेकर पति ने रोका, नाराज पत्नी ने बच्चों को दिया जहर...बेटी की मौत

Fri, 21 Dec 2018 09:38 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
woman gave poison to the her children in Batala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

एक महिला ने अपने ही बच्चों को जहर दे दिया। इलाज के दौरान 12 साल की बेटी की मौत हो गई। महिला ने बच्चों को जहर किस लिए दिया यह जानकर आप के पैरो तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, पति ने पत्नी को अपने प्रेमी से संबंध रखने को लेकर रोका। इसी बात से नाराज पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मामला पंजाब के बटाला का है। 

विज्ञापन


यहां के गांव हरचोवाल के एक गुरुद्वारा साहिब में महिला गई और वहां अपने प्रेमी के साथ मिलकर केले में जहर दोनों बच्चों को दे दिया। इसके बाद थोड़ी मात्रा में जहर खुद निगल लिया ताकि वह जिंदा रह सके। उक्त मां, बेटा और बेटी तीनों अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल थे। बुधवार रात 12 साल की बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद श्री हरगोबिंदरपुर की पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से बाहर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज एसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि जसंवत सिंह निवासी गांव माड़ी बुच्चियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मनदीप कौर से 15 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की अपने ननिहाल में रहती है जबकि एक बेटा और एक बेटी उनके पास ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

woman gave poison to the her children in Batala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

उनकी पत्नी के गांव माड़ी पन्नवां के रहने वाले गोपी के साथ संबंध थे। 10 दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोका तो उसकी पत्नी गुस्से में आकर दोनों बच्चे लेकर चली गई। इसके बाद वह सीधे क्षेत्र के एक गुरुद्वारा साहिब में पहुंची और वहां पर पहुंचकर उसने अपने प्रेमी संग मिलकर बच्चों को केले में जहर मिलाकर दे दिया। पति ने बताया कि केले में जहर मिला देने की बात उसके बेटे गुरपाल ने बताई है। बेटे की हालत अब सही है।

एसआई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि उक्त तीनों मां मनदीप कौर, बेटी सुखमनप्रीत कौर और बेटा गुरपाल सिंह तीनों ही अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल थे। उपचार के दौरान 12 साल की बेटी सुखमनप्रीत कौर की बुधवार रात मौत हो गई जबकि आरोपी पत्नी अमृतसर में ही उपचाराधीन है। पुलिस ने पति के बयान पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी गोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed