{"_id":"692ad0b574ebd090290578bd","slug":"woman-found-murdered-with-throat-slit-in-chandigarh-s-rose-garden-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर: रोज गार्डन में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, काट दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर: रोज गार्डन में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, काट दिया गला
Sat, 29 Nov 2025 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:41 PM IST
सार
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े महिला की हत्या कर दी गई। शहर के रोज गार्डन में महिला की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट रोज गार्डन में मर्डर हुआ है। यहां एक महिला की गला काटकर बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
महिला का शव रोज गार्डन के टॉयलेट में मिला है। किसी ने शव देखो तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राथमिक तत्थों के आधार पर पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा है। क्योंकि महिला के गले में चाकू के गहरे घाव मिले हैं। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन