फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman found dead at Panjab University in Chandigarh

चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की पत्नी की हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Nov 2021 01:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Nov 2021 01:33 PM IST
सार

पिछले महीने भी पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस एक प्रोफेसर का शव उनके घर से मिला था। पीयू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के पूर्व प्रोफेसर कोमल सिंह अपने घर में मृतक पाए गए थे। इसकी जानकारी भी कई दिन बाद तब पता लगी जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने लगी। इस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Woman found dead at Panjab University in Chandigarh
पंजाब विश्वविद्यालय में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में प्रोफेसर की पत्नी की दिवाली की रात हत्या कर दी गई। आशंका है कि उनके सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। सिर में चोटों के कई निशान मिले हैं। प्रोफेसर का दावा है कि उनकी पत्नी के हाथ पैर भी बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज कर लिया है मगर घटना के दो दिन बाद भी हाथ खाली हैं। पुलिस करीबियों से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीयू के यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर बीबी गोयल पत्नी सीमा और बेटी के साथ रहते हैं। उनका घर वीसी के आवास के पीछे हैं। यहां हर समय सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे दूधवाला पहुंचा तो उसे प्रोफेसर के घर के बाहर हमेशा की तरह रखी बास्केट नहीं दिखी। उसने प्रोफेसर बीबी गोयल को फोन किया। 
विज्ञापन


प्रोफेसर पहली मंजिल से नीचे आए तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था। वह दूसरे दरवाजे से अंदर गए तो उनकी पत्नी बेड पर बेसुध पड़ी थीं। उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। गोयल ने पीयू हेल्थ सेंटर की सीएमओ को इसकी जानकारी दी। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और सीमा को जीएमएसएच-16 ले गए। 8.20 मिनट पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घर में नहीं थी बेटी, केबीसी देखते हुए नीचे ही सो गई थीं सीमा
जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त गोयल की बेटी सहेली के घर पर थी। मां की हत्या की जानकारी के बाद वह घर पहुंची। सूत्रों के अनुसार सीमा प्रो. गोयल की दूसरी पत्नी थी। वह बुधवार रात केबीसी देख रही थीं, इसलिए नीचे ही सो गई थीं, जबकि पति पहली मंजिल पर सोए हुए थे। 

                                               मामले की जानकारी जुटाती पुलिस। अमर उजाला

पुलिस मानकर चल रही है कि यह वारदात लूट के इरादे से नहीं हुई है, क्योंकि सीमा के गले में सोने की चेन मौजूद थी। जांच में पुलिस ने पाया कि घर के दरवाजे की जाली कटी हुई थी। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ये जांच कर रही है कि जाली अंदर से कटी है या बाहर से।

पुलिस के आने से पहले जा चुका था शव
बीबी गोयल के पड़ोस में पीयू की सीएमओ रुपिंदर कौर रहती हैं। रुपिंदर कौर खुद पीयू के हेल्थ सेंटर में तैनात हैं। रुपिंदर ने सीमा के शरीर को देखकर बता दिया था कि वह मर चुकी हैं लेकिन पीयू की एंबुलेंस में उन्हें जीएमएसएच ले जाया गया। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची, तब तक मृतका को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी के हाथ पर बंधे हुए थे। उधर, पुलिस का कहना है कि पुलिस के किसी कर्मचारी ने हाथ पांव बंधे हुए नहीं देखे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी रिपोर्ट नहीं आई है। 

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल संबंधी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने प्रोफेसर बीबी गोयल से भी पूछताछ की है। पुलिस पता लगा रही है कि कहीं किसी के साथ उनकी कोई रंजिश तो नहीं थी। पुलिस घटनास्थल का डंप डाटा भी उठा रही है। क्राइम ब्रांच भी विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस बेटी से भी पूछताछ में जुटी है।

हत्या के बाद सुलगते सवाल

  • पीजीआई सामने था तो सीमा को सेक्टर-16 अस्पताल क्यों ले जाया गया
  • वीसी आवास के पास तगड़ी सुरक्षा, फिर कैसे आसानी से हो गई वारदात
  • घटना के बाद पीयू की सिक्योरिटी को जानकारी क्यों नहीं दी गई
  • हाथ पांव क्यों खोले गए, पुलिस के आने का क्यों नहीं किया इंतजार
  • लूट नहीं हुई तो हत्या का मकसद क्या
  • हाथ पैर बांध कर हुई हत्या, तो किसी को क्यों नहीं सुनाई दी चीख

हर कोण से जांच जारी
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। - केतन बंसल, एसपी सिटी, चंडीगढ़ पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed