{"_id":"61ba20d1d2efa7220c00ca7c","slug":"woman-died-in-police-custody-case-registered-against-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर: पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एसएचओ पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवांशहर: पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एसएचओ पर मामला दर्ज
Wed, 15 Dec 2021 10:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:46 PM IST
सार
पुलिस हिरासत में महिला की मौत के मामले में एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला के परिवार वालों ने सदर थाने के अंदर शव को रखकर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवांशहर के गांव देनोवाल से महिला को हिरासत में लिए जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सदर थाने के एसएचओ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंगलवार देर शाम इस मामले को लेकर मृतक महिला के परिवार की ओर से सदर थाने के अंदर शव को रखकर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
परिवारिक सदस्यों की ओर से रात 11 बजे तक थाने के बाहर धरना दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने सदर थाना प्रभारी अवतार सिंह व कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला जसबीर कौर की देवरानी प्रवीण कौर ने पुलिस को बताया कि इंस्पेक्टर अवतार सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम द्वारा जसबीर कौर को जबरदस्ती हिरासत में लिया और उसके बाद जसबीर कौर की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार ने आरोप लगाया कि जसबीर कौर की मौत पुलिस हिरासत में हुई। परिवार ने कहा कि देनोवाल गांव नवांशहर में नहीं पड़ता, बावजूद इसके अवतार सिंह ने जसबीर कौर को हिरासत में लिया। इस मामले में सिटी थाने के इंचार्ज लखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। उधर इस मामले में अवतार सिंह ने कहा कि नशे से जुड़े एक मामले में महिला को पूछताछ के लिए लाया गया और रास्ते में उसकी सेहत बिगड़ी और उसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया था और पुलिस ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई थी।
विज्ञापन