{"_id":"65d9d54f1fffa13718085293","slug":"woman-commit-suicide-in-village-sultan-wala-of-firozpur-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बहू के पड़ोसी संग थे अवैध संबंध, गांव में शर्मिंदगी से परेशान सास ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बहू के पड़ोसी संग थे अवैध संबंध, गांव में शर्मिंदगी से परेशान सास ने फंदा लगाकर दे दी जान
Sat, 24 Feb 2024 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:09 PM IST
सार
जरनैल सिंह पुत्र वजीर सिंह वासी सुलतान वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी 2019 में सरोज रानी के साथ हुई। कुछ समय बाद सरोज के पड़ोसी जरनैल सिंह पुत्र बच्चन सिंह से संबंध बन गए। इसकी भनक लगने पर उन्होंने सरोज रानी को बहुत रोका लेकिन वह बाज नहीं आई।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के थाना आरिफके के अंतर्गत गांव सुल्तान वाला में अपनी बहू के पड़ोसी संग संबंध से परेशान सास ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार आरोपी बहू, बहू की मां व पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़ित जरनैल सिंह पुत्र वजीर सिंह वासी सुलतान वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी 2019 में सरोज रानी के साथ हुई। कुछ समय बाद सरोज के पड़ोसी जरनैल सिंह पुत्र बच्चन सिंह से संबंध बन गए। इसकी भनक लगने पर उन्होंने सरोज रानी को बहुत रोका लेकिन वह बाज नहीं आई। इस बात की जानकारी उसकी मां बलवंत कौर (60) को भी थी, बहू के संबंध के चलते गांव में उसे शर्मिंदा होना पड़ता था।
सरोज की मां सवरना रानी वासी मोहकम अराइयां को अपनी बेटी की हरकतों संबंधी जानकारी थी, लेकिन वह उसका समर्थन करती थी। इन्हीं बातों से तंग होकर उसकी मां ने चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने जरनैल के बयान पर आरोपी बहू सरोज, सास सवरना रानी व पड़ोसी जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।