{"_id":"b5d1cde1540241274a0fa920d9c4653a","slug":"woman-commit-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर के बादल कालोनी निवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव डेराबस्सी अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार (42) पत्नी शिव कुमार निवासी बादल कालोनी रविवार दोपहर बाथरूम में गई थी। जब उसने काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो बच्चों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्य जब अंदर गए तो कमलेश कुमारी की लाश लटक रही थी। परिवार के सदस्यों ने कमलेश कुमारी को फंदे से उतारकर तुरंत जेपी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह काफी समय बीमार रहने के कारण दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। वहीं, थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कमेलश कुमारी जीरकपुर-अंबाला मुख्यमार्ग पर स्थित एसी नेशनल स्कूल में बतौर पिअन काम करती थीं। बीमारी के चलते 3 महीने छुट्टी पर रहने के बाद 1 अक्तूबर को स्कूल आना शुरू किया था। पारिवारिक सदस्यों की माने तो वह आपरेशन के बाद से डिप्रेशन में चल रही थी।