{"_id":"5741b27a4f1c1bbc156908fd","slug":"woman-commit-suicide-due-to-drunk-addicted-husband-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और बेटे के नशे की लत से परेशान महिला नहर में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति और बेटे के नशे की लत से परेशान महिला नहर में कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 22 May 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : file photo
पति और बेटे की शराब की लत और घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना पंजाब के फिरोजपुर के गांव सुलहानी में घटी। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर पति और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका गुरदीप कौर के भाई कुलबीर सिंह वासी गांव ढींढसा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरदीप कौर की शादी 40 साल पहले जसपाल सिंह के साथ शादी हुई थी। गुरदीप का एक बेटा था। कुलबीर ने बताया कि जसपाल सिंह व बेटा मनिंदरपाल सिंह शराब पीने के आदी थे
विज्ञापन
दोनों बाप-बेटे बहुत शराब पीते थे और उसकी बहन के साथ झगड़ा करते थे। बहन उनके शराब पीने और घरेलू झगड़े से बहुत परेशान थी इसलिए गुरदीप कौर ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। नहर से महिला का शव भी बरामद हो गया है। पुलिस ने कुलबीर सिंह के बयान पर पति जसपाल सिंह और बेटा मनिंदर पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन