फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman beaten by Laws in police station

जब महिला को थाने में ही पीटने लगे ससुरालवाले

Tue, 10 Jun 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Tue, 10 Jun 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
woman beaten by Laws in police station

थाना वुमेन सेल बटाला में पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचती महिला को उसके पति और उसके रिश्तेदारों ने थाने में ही पीटना शुरू कर दिया। गांव की पंचायत ने महिला का बचाव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी 18 माह पहले भोगपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उनकी भतीजी का पति दहेज के लिए रोज मारपीट करता था।
विज्ञापन


इसपर महिला ने एसएसपी बटाला को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। एसएसपी बटाला ने इस केस की जांच थाना वुमेन सेल को दे दी। केस के सिलसिले में मंगलवार को थाना वुमेन सेल में दोनों पक्षों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस कर्मचारी दोनों पक्षों की बात सुन रहे थे तो पीड़िता के पति, देवर और ससुर ने उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया। महिला के गांव की पंचायत ने बहुत मुश्किल से लड़की का बचाव किया।

थाना वुमेन सेल की इंचार्ज बलजीत कौर ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed