फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman arrested for lover murder in Faridkot of Punjab

Faridkot News: छह महीने पहले प्रेमी की हत्या, अब पकड़ी गई महिला, पुलिस को बेटे और दामाद की तलाश

Thu, 27 Apr 2023 09:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

थाना कोतवाली के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि गुरप्रीत सिंह का मीरा देवी के साथ लिंक रहा है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से भी अहम तथ्य सामने आए थे।

विज्ञापन
Woman arrested for lover murder in Faridkot of Punjab
गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब की फरीदकोट कोतवाली पुलिस ने करीब साढ़े छह माह पहले बेटे और दामाद के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान फरीदकोट निवासी मीरा देवी के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, आरोपी बेटे और दामाद की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


यह घटना चार अक्तूबर 2022 की है। रघुबीर कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह का शव नहर किनारे मिला था। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता जगरूप सिंह के बयान पर फरीदकोट निवासी महिला मीरा देवी और अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जगरूप सिंह के अनुसार उनके बेटे गुरप्रीत सिंह का मीरा देवी के साथ कुछ साल से संबंध था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। थाना कोतवाली के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि गुरप्रीत सिंह का मीरा देवी के साथ लिंक रहा है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से भी अहम तथ्य सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed