{"_id":"5d05e3a48ebc3e29fa217d44","slug":"woman-and-a-man-suicide-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगाः भाभी के साथ शादीशुदा देवर ने की खुदकुशी, वजह जान सभी रह गए हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगाः भाभी के साथ शादीशुदा देवर ने की खुदकुशी, वजह जान सभी रह गए हैरान
Sun, 16 Jun 2019 12:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा के थाना बधनी कलां के अधीन पड़ती पुलिस चौंकी लोपों के गांव मीनिया निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार भाभी के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। खुदकुशी का कारण दोनों में प्रेम संबंध बताए जा रहे है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी लोपों के इंचार्ज एएसआई प्रीतम सिंह के अनुसार बेअंत सिंह (36) निवासी गांव मीनियां की पत्नी करीब तीन माह पहले उसके साथ झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी। बेअंत सिंह के अपने रिश्तेदारी में भाभी लगती वीरपाल कौर (30) के साथ प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
बेअंत सिंह और वीरपाल कौर ने योजना के तहत जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं मृतका वीरपाल कौर के पति गुरजंट सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह उसके मामा का लड़का था और शुक्रवार के दिन वह उसे यह कहकर उधार पैसे ले गया था कि वह अपनी पत्नी को मायके से लेने के लिए जा रहा है।
उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी व बेअंत के आपस में संबंध है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बेअंत ने बधनी कलां में वीरपाल को मिलने के लिए एक कमरा किराए पर ले रखा था और शनिवार के दिन दोनों ने उसी कमरे में खुदकुशी करने की मंशा से जहरीला पदार्थ निगला।