{"_id":"bd1bd1428ac7620f333b516f0df2af5a","slug":"woman-alleged-policeman-for-torcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी पर महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 06 May 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के पुलिसकर्मी से मारपीट सहित कई केस में वांटेड महिला सोमवार को सेक्टर-6 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर धरने पर बैठ गई। साथ ही हिसार के एक इंस्पेक्टर पर शारीरिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला ने हिसार के एक डीएसपी की टेबल पर थूक दिया था और इसके तहत भी मामला दर्ज है। अपनी करतूत की वजह से वह हिसार में पहले भी सुर्खियों में रही है। सोमवार को महिला पहले एडीजीपी क्राइम अंगेस्ट वुमन से मिली, लेकिन शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
बाद में डीजीपी से मिलने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अकेली महिला होने के चलते उसे अपनी प्रोटेक्शन में ले लिया और मंगलवार को डीजीपी से मिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चूंकि महिला पर हिसार में कई केस दर्ज हैं। लिहाजा मामला पेचिदा है। सूत्रों के मुताबिक, महिला का भाई भी हिसार से पुलिस केस में फरार है।
कोट्स.....
एक महिला आई थी। उसे लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने नहीं दी और अचानक ही वापस चली गई। मामले की सभी पहलुओं पर जांच कराई जाएगी।
- केके मिश्रा, एडीजीपी क्राइम अंगेस्ट वुमन
महिला को इस तरह अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। प्रोटेक्शन ऑफिसर की मदद से महिला के लिए व्यवस्था की गई है।
-ममता सौदा, एसीपी सिटी, पंचकूला