फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Withdraw one lakh rupees from account through QR code in Bahadurgarh

Bahadurgarh: जीवन बीमा की किश्त भेजने के नाम पर ठगी, शातिर ने क्यूआर कोड भेजा, मनी ट्रांसफर के माध्यम से लगाई एक लाख की चपत

Wed, 13 Jul 2022 01:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 01:21 PM IST
सार

कृष्ण ने थाना शहर पुलिस को इसकी शिकायत देकर रंजीत प्रसाद और फोन पर बात करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Withdraw one lakh rupees from account through QR code in Bahadurgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बहादुरगढ़ में एक मनी ट्रांसफर दुकानदार को एक शातिर ठग ने जीवन बीमा किश्त की रकम भेजने के नाम पर क्यूआर कोड भेजा और उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी करने वाले ने ये रकम दुकानदार के दो अलग-अलग खातों से उड़ाई। ये राशि पांच बार में चुराई गई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने एलआईसी की किश्त के रुपये भेजने वाले व उसके साथी ठग के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छोटूराम पार्क निवासी कृष्ण ने बताया कि उसने घर पर रिचार्ज और मनी ट्रांसफर की दुकान कर रखी है। गत 26 जून को उसके पास बिहार के सिवान के गांव मोराखास निवासी रंजीत प्रसाद आया और बोला कि मेरी बेटी की एलआइसी किश्त 15 हजार रुपये है। वो जमा करानी है। 
विज्ञापन


एलआइसी वाले का फोन आया है कि अकाउंट नंबर दे दो लेकिन उसके पास अकाउंट नंबर नहीं है। उसने बोला कि आप किसी मनी ट्रांसफर की दुकान पर जाओ और वहां से पैसे ट्रांसफर करवा दो। कृष्ण ने बताया कि रंजीत प्रसाद ने उसकी बात करवाई। फोन करने वाले ने पेटीएम नंबर मांगा और व्हाट्सएप नंबर पर क्यूआर कोड भेज दिया। उसने दो रुपये भेजने की बात कही तो मैंने दो रुपये उसके अकाउंट में भेज दिए। फिर बोला कि मैं 100 रुपये वाला क्यूआर कोड भेज रहा हूं तो उसने 100 रुपये भेज दिए। फिर उसने बोला कि एक मिनट में दो लेनदेन करनी होंगी। उसी पेटीएम से करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तीन ट्रांजेक्शन की लेकिन भुगतान वापस नहीं आई। उसने एक-एक कर पांच ट्रांजेक्शन करवा ली। इसमें 15 हजार, 10 हजार और 25-25 हजार की तीन ट्रांजेक्शन दो अलग-अलग खातों से करवाकर एक लाख रुपये की चपत उसे लगा दी। कृष्ण ने थाना शहर पुलिस को इसकी शिकायत देकर रंजीत प्रसाद और फोन पर बात करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed